HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

रविंद्रनाथ महतो दोबारा बने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, विधायक रहते हुए लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बनने का बनाया इतिहास

झारखंड में अब तक का रिकॉर्ड रहा कि कोई भी विधायक एक से अधिक बार स्पीकर नहीं बन सका। इतना ही नहीं, कोई भी विधायक विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए विधानसभा चुनाव दोबारा जीत नहीं पाया था

रांची. नाला से जेएमएम विधायक रविंद्रनाथ महतो दोबारा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बन गए है। आज सर्वसम्मति से सदन ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से रविंद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया। सीएम हेमंत सोरेन और भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने रविंद्रनाथ महतो को सम्मान के साथ उनके आसान पर बिठाया।

रबींद्रनाथ महतो संथाल परगना की नाला विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर आये है। झारखंड में अब तक का रिकॉर्ड रहा कि कोई भी विधायक एक से अधिक बार स्पीकर नहीं बन सका। इतना ही नहीं, कोई भी विधायक विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए विधानसभा चुनाव दोबारा जीत नहीं पाया था, लेकिन रबींद्रनाथ महतो ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पहली बार 2005 में नाला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि 2009 में वह चुनाव हार गए, इसके बाद उन्होंने झामुमो प्रत्याशी के तौर पर साल 2014, 2019 और 2024 के चुनाव में लगातार जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button