
रांची. चम्पाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चम्पाई सोरेन को सर्कस का टाइगर कहा है। सुखदेव भगत ने कहा कि जिस पार्टी के लोग गांधी जी के विचारो की आज भी हत्या कर रहे है, चम्पाई उसी पार्टी की गोद में जाकर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में बीजेपी को कोई सीट नहीं मिली, बावजूद कोल्हान की जनता को धोखा देकर वे भाजपा की गोदी में बैठ गए। उन्होंने कहा कि आज चम्पाई सोरेन घुसपैठ को मुद्दा बना रहे है। उन्हें बताना चाहिए, जब तीन-चार महीने तक वो मुख्यमंत्री रहे तब उन्हें घुसपैठ क्यों नहीं दिखा ? सीमा सुरक्षा केंद्र की जिम्मेदारी है, फिर घुसपैठ सीमाओं से हो रहा है, तो जिम्मेदार कौन है ? सुखदेव भगत ने कहा कि चम्पाई सोरेन से महागठबधन को कोई फर्क नहीं पड़ता है। तालाब में पत्थर फेंकने से पानी में हलचल तो होती है, मगर तालाब यथावत रहता है। उसी प्रकार इन हलचलों के बावजूद महागठबंधन यथावत है और रहेगा।