HeadlinesJharkhandRanchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से कैमरून,दक्षिणी अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी मजदूर सकुशल घर लौटे, चेहरे पर आयी खुशी

बॉम्बे मेल (ट्रेन नंबर-12322) से सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर पहुंचे पारसनाथ स्टेशन

गिरिडीह. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से कैमरून,दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों का आज सुबह सकुशल घर वापसी हो गई है।

सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। विदित हो कि झारखंड सरकार ने वापस लौटे 27 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, उसके बाद विदेश मंत्रालय की सक्रियता से मजदूरों की वापसी संभव हो सकी।


सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार

सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सभी श्रमिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौटे हैं। लौटने वालों श्रमिकों में 18 बोकारो ,4 गिरिडीह तथा 5 हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button