रांची पुलिस ने रिसोर्ट में पार्टी मना रहे अपराधियों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा, बड़ी वारदात की रणनीति बनाने के लिए जुटे थे जेल से बाहर निकले 7 अपराधी
रांची पुलिस ने पार्टी की गुप्त सूचना पर सिंघम स्टाइल में रिसोर्ट पर रेड मारी। करीब दस वाहनों में पुलिस दल बल के साथ रिसोर्ट पहुंची।

Ranchi. रांची पुलिस ने आज फिल्मी स्टाइल में जेल से बाहर आये सात अपराधियों को धर दबोचा है। ये सारे अपराधी पतरातू के एक रिसोर्ट में जाम छलकाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी राजधानी में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के रणनीति बना रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही रांची पुलिस को मिली। रांची एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने रेड मारकर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
तड़ीपार अपराधी ने रखी थी पार्टी
जेल से बाहर आया तड़ीपार अपराधी बिट्टू मिश्रा ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी से राजू गोप, राजेश सिंह, प्रकाश यादव, बिट्टू सिंह, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पार्टी में शामिल होने के लिए जिन सात अपराधियों को आमंत्रण मिला था, उनकी तलाश में जुट गयी है। पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया है कि वे राजधानी रांची में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से रिसोर्ट में जुटे थे।
फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने मारी एंट्री
रांची पुलिस ने पार्टी की गुप्त सूचना पर सिंघम स्टाइल में रिसोर्ट पर रेड मारी। करीब दस वाहनों में पुलिस दल बल के साथ रिसोर्ट पहुंची। पुलिस की एंट्री के बाद अपराधियों ने भागने की कोशिश की, मगर रांची पुलिस ने जांबाजी के साथ सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस रिसोर्ट संचालक से भी पूछताछ कर रही है। जिससे पार्टी में शामिल होने के लिए आये अपराधियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।