देवघर में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगो की मौत, चार की स्थिति गंभीर, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मृतकों के परिजनों एवं घायलो को राज्य सरकार देगी मुआवजा
इस हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि भवन मालिक इस बात को जानते हुए भी कि भवन कमजोर है, उसमे रेंट पर लोगो को मकान दे रहा था।

DEOGHAR. देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बमबम पथ पर आज सुबह एक बहुमंजिली इमारत ढहने से तीन लोगो की मौत हो गयी। जबकि चार लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना आज सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। आठ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन समाप्ति की घोषणा कर दी गयी है। इस हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है उनकी पहचान मनीष दत्त (50), सुनील यादव (35) और सुनील यादव की पत्नी सोनी देवी (28) के रूप में की गई है। जबकि दिनेश वर्णवाल, मुन्नी वर्णवाल, सत्यम और अनुपमा देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हादसे के कारणों की हो रही है जांच : इस हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि भवन मालिक इस बात को जानते हुए भी कि भवन कमजोर है, उसमे रेंट पर लोगो को मकान दे रहा था। इतना ही नहीं, अधिक पैसो की चाहत में वह ग्राउंड फ्लोर में कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्य करवा रहा था। भवन मालिक सीताकांत झा श्रावणी मेले से पहले बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में होटल खोलना चाहता था। पहले से कमजोर भवन के ग्राउंड फ्लोर में हो रहे कंस्ट्रक्शन के कारण भवन भरभरा कर गिर गया।
जिले के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अहले सुबह बहुमंजिला इमारत के गिरने से मलबे में फसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिसमे घायल व मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सहयोग के रूप में मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।@JharkhandCMO pic.twitter.com/GS1yTtAdf8
— DC Deoghar (@DCDeoghar) July 7, 2024
1994 में बना था भवन, किराए पर रह रहे थे लोग
स्थानीय लोग बताते है की उक्त भवन 1994 में बनाया गया था। सीताकांत झा के पिता ने इस भवन को बनाया था। तब से आज तक इस भवन का रेनोवेशन नहीं हुआ था। भवन मालिक इतने बेपरवाह थे की उन्होंने जर्जर भवन में भी किराया लगा रखा था।