
नई दिल्ली/रांची. साल 2023 अब इतिहास बनने की ओर है और दुनिया भर के लोग साल 2024 के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं. कई देशों में नए साल का रंगारंग आगाज हो गया है, तो कई देशों में धीरे-धीरे घड़ी की सुई 12 बजे की ओर से बढ़ रही हैं.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल ने दस्तक दे दी है. यहां नए साल का जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया. भारत में भी नए साल के स्वागत को लेकर लोग बेकरार हैं और महज चंद घंटों में भारत में भी साल 2024 का आगाज हो जाएगा. दिल्ली, रांची, मुंबई, पटना, कोलकाता, जयपुर समेत कई शहरों में लोग नए साल के भव्य स्वागत की तैयारी में लगे हुए हुए है.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साल 2024 का जश्न मनाने वाले शुरुआती देश हैं. न्यूजीलैंड में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे ही रात के 12 बज गए और वहां पर नए साल का जश्न शुरू हो गया.
#WATCH | Australia celebrates the beginning of New Year 2024 with dazzling fireworks in Sydney
(Source: Reuters) pic.twitter.com/n4WEgn3R6Y
— ANI (@ANI) December 31, 2023
रात के 12 बजते ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की सबसे बड़ी संरचना ‘स्काई टावर’ पर जबर्दस्त आतिशबाजी के साथ ही नए साल का वेलकम किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे.
#WATCH | New Zealand’s Auckland welcomes the new year 2024 with fireworks
(Source: Reuters) pic.twitter.com/faBWL0b7Eh
— ANI (@ANI) December 31, 2023
ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल के का जोरदार स्वागत किया गया. न्यूजीलैंड के बाद भारतीय समयानुसार साढ़े 6 बजे ऑस्ट्रेलिया में रात के 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया. न्यूजीलैंड में 12 बजने के 2 घंटे बाद पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का स्वागत किया गया.
सिडनी के विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर ब्रिज पर नए साल के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी की गई. हार्बर ब्रिज पर होने वाली आतिशबाजी को दुनियाभर में करीब 42.5 करोड़ लोगों ने देखा.