HeadlinesJharkhandRanchi

2024 तक बनकर तैयार हो जायेगा कांटाटोली फ्लाईओवर, जानिये क्या है ताजा अपडेट..

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य साल 2024 में पूरा हो जाएगा। फ्लाईओवर को लेकर तेजी से काम चल रहा है। अब तक 486 में से 125 प्री कास्ट सेंग्मेंटल बॉक्स चढ़ा दिया गया है। यानी इतने हिस्से में सड़क का ढांचा तैयार हो गया है। यह 2.4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर है। इसे बनाने में करीब 244 करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है।

1.25 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए तीसरी योजना:

सिरमटोली और कांटाटोली एलिवेटेड रोड से जुड़े दोनों प्रोजेक्ट तय समय पर अगले साल यानी 2024 तक पूरे होंगे। इन पर अलग-अलग काम जारी है। इन दोनों परियोजनाओं को जोड़ने के लिए 1.25 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए तीसरी योजना पर अलग से काम किया जाएगा।

JUDCO के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा सोरेन चौक नामकुम स्थित प्लांट में 228 प्री-कास्ट सेगमेंट बॉक्स का निर्माण किया जा चुका है। इनमें से 125 को कास्ट कर दिया गया है। जल्द ही 103 को भी किया जाएगा। एक महीने में 45 सेगमेंट बॉक्स चढ़ाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button