
रांची. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर से हो रही है। वहीं इसके शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और 15 अक्तूबर की सुबह 2 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सूर्य ग्रहण के साए में हो रही है। धार्मिक शास्त्र में एक तरफ जहां नवरात्रि को बहुत पावन माना जाता है, वहीं ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस वजह से कई लोगों के मन में यह भय बना हुआ है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव शारदीय नवरात्रि की पूजा पर भी होगा। तो चलिए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर क्या प्रभाव होगा और घटस्थापना की विधि क्या है…
सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर प्रभाव:
वैसे तो शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट से ही हो रही है। इस समय सूर्य ग्रहण भी लगा होगा, लेकिन फिर भी ज्योतिष जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि नवरात्रि में घटस्थापना का महत्व होता है और इस दिन घटस्थापना सूर्य ग्रहण समाप्त होने के कुछ घंटों बाद होगा।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त:
कलश स्थापना यानी घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए आपके पास 45 मिनट का समय है।
इन राशियों की चकेगी किस्मत:
मेष: शारदीय नवरात्रि मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ पहुंचा सकता है। इस दौरान मां दुर्गा के आशीर्वाद से मेष राशि वालों के सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और सेहत में भी सुधार होगा। इस बार माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। जो बेहद शुभ माना जा रहा है।
वृषभ: शारदीय नवरात्रि वृषभ राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ माना जा रहा है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रोमोशन मिल सकता है। इस दौरान किसी नए बिज़नेस से भी लाभ मिल सकता है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए भी शारदीय नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। अगर आप कोई नौकरी की तलाश कर रहे है, तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है। आपको मनपसंद नौकरी मिल जाएगी। सिंह राशि वालों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते है।
तुला: तुला राशि वालों के लिए भी शारदीय नवरात्रि शुभ रहने वाला है। मनपसंद नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
घटस्थापना के समय इन बातों का ध्यान:
- सूर्य ग्रहण के दौरान आस-पास का वातावरण दूषित हो जाता है। इसलिए घटस्थापना से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद और घटस्थापना पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
- फिर स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें।
- इसके अलावा इस दिन तिल और चने की दाल का दान करें।
- इसके बाद ही इस दिन विधि-विधान से घटस्थापना करें, क्योंकि सूर्य ग्रहण के साए में ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।
कलश स्थापना विधि:
– शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें।
– फिर मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कें।
– इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें। मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें।
– साथ ही इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें। कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं।
– फिर इसमें साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें।
– एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे का आह्वान करें।
– फिर दीप जलाकर कलश की पूजा करें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। रांची लाइव इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।