CrimeHeadlinesJharkhandRanchi

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने सड़क किनारे खड़े सात लोगो को रौंदा, पांच की मौत

रामगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया है। इसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। दशहरा का उत्सव फीका पड़ गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद है। लोगों को समझाने का सिलसिला जारी है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक पर कोयला लदा हुआ था। यह हादसा रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित पेट्रोल पंप के पास रामगढ़- भुरकुंडा मार्ग पर हुआ। एक तरफ लोग विजयादशमी की तैयारी कर रहे थे, वहीं इस हादसे ने त्योहार का रंग खराब कर दिया है। दोपहर बाद हुए इस घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। हुआ यह कि तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने दो बाइक सवार यात्रियों को रौंदा। इसके बाद सड़क के किनारे चल रहे लोगों को रौंदा। इसके बाद एक होटल में जा घुसा। देखते ही देखते कुल पांच लोगों की मौत हो गई। कई लाेग घायल हो गए।

बताया गया कि हेहल गांव निवासी मो मुस्तकिम अंसारी के घर उनके समधी रोचाप पतरातु गांव निवासी शाबिर अंसारी अपनी पत्नी साजदा खातून, पुत्र सनाउल अंसारी व नाती तारिक जमील के साथ आए हुए थे। वापस जाने के क्रम में वह सड़क किनारे स्थित घर के बाहर खड़े थे। अपने रिश्तेदारों को मो मुस्तकिम के स्वजन विदाई दे रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे राजू प्रजापति के होटल की दीवार को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इसी क्रम में हेसालोंग गांव निवासी पति-पत्नी को भी रौंद दिया। ट्रक की रफ्तार तेज थी। बाइक सवार पति-पत्नी सहित अन्य लोग भी पहिए में फंस कर करीब 70-80 मीटर तक घसीटते चले गए। बाइक सवार मृतकों की पहचान नहीं हो सकती है। दोनों हेसालोंग गिद्दी के रहने वाले बताए गए हैं। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। कुल छह लोगों की मौत हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। उधर, आक्रोशित लोगों ने रामगढ़-भुरकुंडा-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर रखा है। घटना के बाद पतरातु एसडीपीओ डा वीरेंद्र चौधरी, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर रोहित महतो, बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी, एसआइ मो सफिउल्लाह, एएसआइ दुर्जय सिंह, परवेज अहमद मौके पर कैंप कर रहे हैं। सड़क जाम होने से यातायात बाधित हो गया है। बताया गया कि घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घायल आदित्य कुमार व इसराइल अंसारी हेहल गांव के रहने वाले हैं। इनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक घायल की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button