Jobs

JEE Advanced 2022 Admit Card: 23 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JEE Advanced 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी करेगा। जो उम्मीदवार 28 अगस्त 2022 को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होंगे व

JEE Advanced 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी करेगा। जो उम्मीदवार  28 अगस्त  2022 को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होंगे वह आधिकारिक वेबसाइट से jeeadv.ac.in. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  बता दें, IIT JEE एडवांस्ड 2022 का आयोजन IIT बॉम्बे द्वारा  किया जाएगा। बता दें, जेईई (मुख्य) 2022 के पेपर को पास करने वाले 2,50,000 सफल उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।

JEE ADVANCED में पास होने वाले उम्मीदवार इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

4- ईयर बैचलर : BTech., BS
5-ईयर BArch
5-ईयर ड्यूल डिग्री: BTech- MTech., BS- MS
5-year इंटीग्रेटेड मास्टर्स : MTech., MSc ड्यूल डिग्री

JEE ADVANCED 2022 ADMIT CARD: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिाकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2-  ‘JEE Advanced Admit Card ‘ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-  JEE ADVANCED 20222  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

जानें- JEE एडवांस्ड 2022 टाइमिंग और परीक्षा पैटर्न के बारे में

परीक्षा दो पेपर और शिफ्ट में  आयोजित की जाएगी।  पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। प्रत्येक पेपर 3 घंटे की अवधि का होता है और इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स के प्रश्न होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button