HeadlinesJharkhandRanchi

कुख्यात राहुल दुबे गैंग के विरुद्ध रांची पुलिस की बड़ी सफलता, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

रांची: दिनांक-30.10.2026 को रांची पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी एक कार से रिंग रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए कांके रिंग रोड क्षेत्र से एक संदिग्ध कार को चिन्हित कर उसमें सवार चार अपराधकर्मियों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से दो पिस्टल, गोली, मैगजीन एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने तथा गिरोह के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने, कांके, हजारीबाग ए.के. इंटरनेशनल होटल एवं उरीमारी सहित टण्डवा में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना में शामिल रहने की बात प्रकाश में आयी। गिरफ्तार अपराधकर्मियों की निशानदेही पर गिरोह के एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सीठियो क्षेत्र में छापामारी की गई। छापामारी के कम में एक अपराधकर्मी के द्वारा पुलिस को लक्षित कर फायरिंग की गयी। पुलिस के द्वारा किये गए आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अपराधकर्मी सौरभ कुमार के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे ईलाज हेतु रिम्स, रांची भेजा गया है। घायल अपराधकमी के पास से भी एक पिस्टल, गोली एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संदर्भ में धुर्वा थाना काण्ड सं0-285/26 दि0-31.10. 26 धारा-221/132/109(1)/111(3)/111(4)/111(2)/317(2)/3(5)/61(2) भा०न्या०सं एवं 25 (6)/25(1-बी)एं/26 (1)/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के कम में गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर राहुल दुबे गिरोह के अपराधकर्मियों को हथियार मुहैया कराने वाले व्यक्ति जियाउल हबीब को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जियाउल हबीब के निशानदेही पर एक पिस्टल, जिन्दा कारतूस एवं एक मोबाईल बरामद किया गया है।

जप्त सामान की विवरणी –

1-पिस्टल – 04

2-जिन्दा गोली- 08, (7.62 एम.एम.)

3- मैगजीन-05 ।

4-मोबाइल फोन-06 ।

5-एक कार, जिसका उपयोग अपराधियों द्वारा किया जा रहा था।

6- प्लसर मोटरसाईकिल-01,

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
1. आदित्य कुमार राम उर्फ कुन्दन, पे० छोटु राम ग्राम-बेलदार मोहल्ला देवी मन्दिर थाना डोरन्डा वर्तमान सिठियो रोड मुक्ती धाम के पास थाना धुर्वा जिला रांची।

2. मोहित पासवान पे० संतोष पासवान पता अमरावती कॉलोनी चुटिया थाना चुटिया जिला रांची ।

3. ऋषभ कुमार पे० शिवचरण राय पता धुर्वा डैम साईड झोपडो थाना विधानसभा जिला रांची ।

4. गुड्डु मिश्रा पे० स्व० मदन मिश्रा पता राँची रोड मरार जिला रामगढ,

5. सौरभ कुमार पे० बिरेन्द्र साव पता धुर्वा बस स्टैन्ड थाना धुर्वा जिला रांची, (ईलाजरत) ।

6. जियाउल हबीब पे० मो० तबारक सा० कुम्हारटोली थाना डोरण्डा।

जियाउल हबीब का अपराधिक इतिहासः-

1- चुटिया-147/23 धारा- 467/468/471/420 भा०द०वि० ।

2- डोरण्डा- 251/22, धारा 341/332/333/353/509/34 भा०द०वि० ।

3- कंपेलन केस न0-4098/2017,

आदित्य कुमार राम उर्फ कुन्दन का अपराधिक इतिहास-

1- धुर्वा-48/26, धारा 109 (1)/115 (2) / 126 (2) / 352 भा०न्या०सं० ।

गुड्डु मिश्रा का अपराधिक इतिहासः-

1-माण्डर-126/19 धारा 454/380 भा०द०वि० ।

2- सदर-12/21, धारा 379 भा०द०वि० ।

3- रामगढ – 78/21, धारा 414/420/34 भा०द०वि० ।

4- रामगढ- 254/20, धारा 379 भा०द०वि० ।

सौरभ का अपराधिक इतिहास-

1- धुर्वा 370/23, धारा 323/341/427/504/34 भा०द०वि० ।

ऋषभ कुमार का अपराधिक इतिहास :-

1- धुर्वा – 129/26 धारा 108/115 (2)/126 (2)/3(5)/351 (2) भा०न्या०सं० ।

राँची पुलिस संगठित अपराध, अवैध हथियारों के इस्तेमाल तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button