HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

परिमल नाथवानी ने एक बार फिर झारखंड से राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, भाजपा ने दिया समर्थन, बाबूलाल बोले – हमारे पास संख्या बल नहीं, इसीलिए परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

परिमल नाथवानी झारखंड से दो बार निर्दलीय राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। साल 2020 में वे आंध्र प्रदेश से 'वाईएसआर कांग्रेस पार्टी' (YSRCP) के टिकट पर राज्यसभा गए थे।

रांची. मुंबई में जन्मे परिमल नाथवानी एक बार फिर झारखंड से राज्यसभा जाने की तैयारी में है। परिमल नाथवानी ने आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परचा भरा। हालांकि यह केवल एक औपचारिकता थी। परिमल नाथवानी के नामांकन के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले परिमल नाथवानी ने हटिया विधायक नवीन जायसवाल से उनके आवास में मुलाकात भी की, जहाँ प्रदेश बीजेपी के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे।



परिमल नाथवानी को दिए समर्थन पर जब पत्रकारों ने बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से सवाल पूछा तो बाबूलाल ने कहा कि “स्वाभाविक है भाजपा के पास संख्या बल नहीं है, इसीलिए हमने परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है।” बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिमल नाथवानी संख्या बल कहां से लाएंगे, ये उनको सोचना है। आपको बता दे कि परिमल नाथवानी इससे पहले भी दो बार बीजेपी के समर्थन से झारखंड से राज्यसभा जा चुके है।

कौन है परिमल नाथवानी?

परिमल नाथवानी का जन्म 1 फरवरी 1956 को मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे), महाराष्ट्र में हुआ था। उनके माता-पिता धीरजलाल नाथवानी और पुष्पाबेन नाथवानी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी मुंबई में ही प्राप्त की। हालांकि, उनके परिवार की जड़ें गुजरात से जुड़ी मानी जाती हैं। उनका मूल निवास जाम खंभालिया, देवभूमि द्वारका, गुजरात बताया जाता है। परिमल नाथवानी सांसद के साथ साथ देश के प्रमुख उद्योगपति और कॉर्पोरेट लीडर भी है। परिमल नाथवानी देश की सबसे बड़ी निजी कंपनियों में से एक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में कॉर्पोरेट अफेयर्स के डायरेक्टर हैं, साथ ही वर्तमान में वे मुकेश अंबानी की कोर लीडरशिप टीम के अहम सदस्य हैं। गुजरात के जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रिलायंस जियो के नेटवर्क विस्तार में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।

परिमल नाथवानी झारखंड से दो बार निर्दलीय राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। साल 2020 में वे आंध्र प्रदेश से ‘वाईएसआर कांग्रेस पार्टी’ (YSRCP) के टिकट पर राज्यसभा गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button