HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

राज्यसभा का रण: प्रणव झा के नाम के एलान से गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई पार्टी मीटिंग, झामुमो भी दोनों सीटों पर दे सकती है उम्मीदवार

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यसभा की दोनों सीटों पर झामुमो के उम्मीदवार उतारने के पक्ष में हैं। यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के भीतर नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं।

रांची. राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने बुधवार देर शाम अपने प्रत्याशी के रूप में प्रणव झा के नाम का ऐलान कर दिया, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महागठबंधन के भीतर तालमेल और सहमति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या कांग्रेस ने झामुमो नेतृत्व की सहमति के बिना ही उम्मीदवार घोषित कर दिया, या फिर इस फैसले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौन स्वीकृति प्राप्त थी। कांग्रेस के कदम ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।

इसी बीच मुख्यमंत्री आवास में आज झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यसभा की दोनों सीटों पर झामुमो के उम्मीदवार उतारने के पक्ष में हैं। यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के भीतर नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद झामुमो अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकता है। ऐसे में शाम तक झारखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अगले कदम और झामुमो की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो राज्यसभा चुनाव की दिशा और दशा दोनों तय कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button