
रांची. टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में हुए कमलेश हत्याकांड का आज रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामला अवैध सम्बन्ध से जुड़ा था। कमलेश की प्रेमिका ने अपने पति को बहकावे में लेकर कमलेश की हत्या की और पूरा मामला सड़क हादसा लगे, इसके लिए कमलेश के शव को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाइवा वाहन से कुचलवा दिया। रांची पुलिस के मुताबिक कमलेश की प्रेमिका आगिता पहले से ही शादीशुदा थी, लेकिन इसके बावजूद उसका अवैध संबंध कमलेश से था। इसी बीच मूल रूप से नवादा का रहने वाले कमलेश की शादी हो गयी। जबकि आगिता यह चाहती थी कि कमलेश शादी न करे और सिर्फ उसके साथ सम्बन्ध बनाये।
कमलेश की शादी से नाराज होकर आगिता ने अपने पति को बहकाया और कमलेश की हत्या की साजिश रची। आगिता ने अपने पति को बताया कि कमलेश नाम का एक लड़का उसके साथ अक्सर गलत हरकत करने की कोशिश करता है। अगीता ने अपने पति को अँधेरे में रखा और अपने और कमलेश के अवैध सम्बन्धो की जानकारी जानबूझ कर छिपाई। अगीता ने पहले कमलेश को घर बुलाया और फिर अपने पति के साथ पहले तो गला दबाकर उसकी हत्या की, फिर दोनों ने शव को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाइवा वाहन से कुचल दिया और हत्याकांड को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। इस हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमे शिवनाथ कुमार सिंह (33), अगीता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल है। पुलिस ने एक हाइवा ट्रक (नंबर-JH02BX-93962), एक स्कूटी (नंबर-JH0IDT-75993) और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है।



