मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में बन रहे फ्लाईओवर निर्माण का किया निरिक्षण, बोले – समय पर कार्य पूरा करने पर ध्यान दे अधिकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जैप 1 के शौर्य सभागार में नव चयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद अचानक फ्लाईओवर निर्माण का औचक निरिक्षण करने निकल गए।

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में बन रहे फ्लाईओवर निर्माण का जायजा लिया। सीएम ने खुद निर्माण स्थल पर जाकर गुणवत्ता, निर्माण गति आदि की जांच की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई वरीय पदाधिकारी और अभियंता भी शामिल थे। सीएम ने राजधानी को जाममुक्त बनाने के लिए सभी फ्लाईओवर को समय पर पूरा करने का लक्ष्य दिया साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता ना करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि रांची को जाममुक्त बनाने के लिए फ्लाईओवर का समय पर पूरा होना जरूरी है। अधिकारी इनका निर्माण समय रहते पूर्ण करने पर ध्यान दे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौजूद अफसरों और कर्मियों से फ्लाईओवर के कामकाज की पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
नियुक्ति पत्र देने के बाद निर्माण का औचक निरिक्षण करने निकले सीएम, मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जैप 1 के शौर्य सभागार में नव चयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद अचानक फ्लाईओवर निर्माण का औचक निरिक्षण करने निकल गए। सीएम के इस औचक निरिक्षण से अधिकारियो में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के निरिक्षण की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी और अभियंताओं का दल निर्माण स्थल पहुंचा और कार्य प्रगति की जानकारी दी। हेमंत सोरेन ने खुद हेलमेट पहनकर निर्माण के हर पहलु की जानकारी ली।