
Ranchi. रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी से करीब 20 घंटे से दो बच्चे अंश और अंशिका लापता है। दोनों भाई बहन शुक्रवार को दोपहर तीन बजे कुछ सामान लेने घर से एक साथ निकले थे। मगर अबतक दोनों घर नहीं लौटे है। अंश और अंशिका के परिजनों ने बच्चो के अपहरण की आशंका जताई है। घरवाले और आस पडोस के लोगो ने भी इलाके में बच्चो को खोजने की कोशिश की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने धुर्वा थाने में दोनों बच्चो के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ में मालूम चला है कि कुछ लोगो ने दोनों बच्चो को आखिरी बार शहीद मैदान के पास रोते हुए देखा था। बच्चो की सुरक्षित खोजा जा सके, इसके लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



