HeadlinesJharkhandJharkhand Vidhansabha Chunav 2024Politics

झारखंड में फिर से बनने जा रही हेमंत सोरेन सरकार, चौंकाने वाला है इस एग्जिट पोल का रिजल्ट

रांचीः झारखंड में दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया। इससे पहले 13 नवंबर को ही राज्य की 43 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग समाप्त होने के बाद एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। इसके अनुसार सीएम हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी संभव नजर आ रही है।

संताल, उत्तरी और छोटानागपुर प्रमंडल में इंडिया गठबंधन आगे:

माई एक्सिस एग्जिट पोल के अनुसार संताल परगना, उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में इंडिया गठबंधन आगे हैं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 25 सीटों में इंडिया गठबंधन को 12, एनडीए को 11 और जेएलकेएम को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं संताल परगना प्रमंडल की 18 सीटों में इंडिया गठबंधन को 15 और एनडीए को 3 सीटें मिल सकती है। इसी तरह से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में इंडिया गठबंधन को 12 और एनडीए को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।


38 सीटों पर 67.59 प्रतिशत मतदान:

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मतदान प्रतिशत में कुछ बढ़ोतरी संभावना है।


81 सीटों पर 1211 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

इसके साथ ही झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए 1211 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री पद के लिए हेमंत सोरेन 41% लोगों की पहली पसंद:

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों ने हेमंत सोरेन को पहली पसंद बताया। इस पोल के अनुसार हेमंत सोरेन को 41% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते है। वहीं, दूसरे नंबर पर बाबूलाल मरांडी है, जिन्हे 13% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना पसंद कर रहे है। जयराम महतो को सीएम के तौर पर देखने वालों की संख्या 7% है।


बीजेपी सबसे अधिक 68 सीटों पर चुनाव मैदान में:

झारखंड की 81 सीटों में से अधिकांश सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। एनडीए में बीजेपी 68, आजसू पार्टी 10, जेडीयू 2 और लोजपा-आर की ओर से एक सीट पर उम्मीदवार खड़ा किया गया है। जबकि इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम 43, कांग्रेस 30, आरजेडी 5 और भाकपा-माले की ओर से 3 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। हालांकि तीन सीटों पर गठबंधन में शामिल दलों के बीच दोस्ताना संघर्ष हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button