HeadlinesJharkhandPolitics

सीएम चंपाई सोरेन ने कल्पना सोरेन के पक्ष में की जनसभा, बोले- देश का प्रधानमंत्री आज हिन्दू मुस्लिम की बात कर रहा है, भाजपा सरकार मुद्दों से भटक गई है

गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को कल्पना सोरेन के पक्ष में गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के जोधपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में जो वादा किया था, एक भी वादा को पुरा नही किया। बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा की स्थिति खस्ताहाल है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इन व्यवस्थाओं पर सरकार की नजर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री आज हिन्दू मुस्लिम की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुद्दों से भटक गई है।

इंडिया गठबंधन के पक्ष में करें मतदान : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड बनने को 24 वर्ष हो गए। चौबीस वर्षों में 19 वर्ष भाजपा ने शासन किया है। बावजूद यहां के आदिवासी मूलवासियों की समस्याएं जस के तस पड़ी है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चार साल भाजपा के 19 वर्ष पर भारी है। एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को करारा जवाब देने के लिए एकजुटता दिखाएं और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करें।

केंद्रीय एजेंसी राजनीतिक दल को तोड़ने का काम कर रही है : मिथिलेश ठाकुर

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी राजनीतिक दल को तोड़ने का कार्य कर रही है। झारखंड की धरती शेरों की धरती है यहीं से अंग्रेजों के विरुद्ध विरुद्ध बिगुल फुंकी गयी थी। भाजपा राज्य को अस्थिर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी एक गलती हमें दुबारा गुलामी की ओर ले जाएगी। इसलिए लोग एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करें।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हिन्दुस्तान की संस्कृति गंगा जमुना की तहज़ीब को मिटाने की साज़िश हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button