JharkhandHeadlinesRanchiSports

रांची में होने वाले वीमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के ट्रॉफी और मैस्कॉट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया अनावरण

Ranchi. रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले वीमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की ट्रॉफी और मस्कट का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनावरण किया. चैंपियनशिप का मस्कट ‘जूही’ को बनाया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के लिए अधिक जाना जाता रहा है. यहां सभी तरह के खनिज का मिलना आम बात है, यह राज्य देश को अलग ताकत प्रदान करता है. राज्य सरकार की ओर से जब यहां के खिलाड़ियों को तराशने का कार्य प्रारंभ हुआ, तब पता चला कि खिलाड़ियों को तराशना यहां की खनिज संपदा से कहीं अधिक मूल्यवान है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन करने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हॉकी फेडरेशन को आश्वस्त करता हूं कि इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी. चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम एवं उनकी पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button