HeadlinesJharkhandRanchi

पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष

रांची. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत अधिकारी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. नीरज सिन्हा झारखंड के पूर्व डीजीपी भी रह चुके है. यह नियुक्ति 27 सितंबर 2023 से प्रभावी होगी. नीरज सिन्हा की जन्म तिथि 8 जनवरी 1962 है. जारी आदेश के अनुसार नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशानिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button