
अब झारखंड के लोग अपने गर्मियों की छुट्टी गोवा में बिता सकते है. इंडिगो की गोवा की नॉन स्टॉप सीधी फ्लाइट इसी महीने 26 मार्च से शुरू होने जा रही है. इस फ्लाइट का इंतज़ार ख़ास तौर पर युवाओ को लंबे समय से था. रांची से मात्र ढाई घंटे में ये फ्लाइट गोवा पहुंचा देगी. रांची से गोवा का किराया 5,400 रुपये होगा, जबकि गोवा से रांची आने का किराया 5,700 रुपये होगा. रांची से गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 उड़ान भरेगी. विमान रांची से 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी. वहीं गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे तक पहुंचा देगी.