HeadlinesJharkhandRanchi

सावधान! झारखंड के कई जिलों में 17-18 अप्रैल को आसमान से बरसेगी आग, झुलसाएगी भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री को भी कर सकता है पार, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

रांची: झारखंड में गर्मी अब तेजी से अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका असर राज्य के अधिकांश जिलों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा, जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर पहुंच रहा है।

17 और 18 अप्रैल को भीषण लू चलने की संभावना:

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इनमें रांची, खूंटी, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वालों को धूप से बचने की अपील की गई है।

उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार:

हालांकि 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य इलाकों में भी आंशिक बादल रह सकते हैं।

लेकिन इसका गर्मी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 19 अप्रैल से पूरे राज्य में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीखी हो सकती है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और किसानों को फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button