HeadlinesJharkhandRanchi

सात दिन के अंदर एलपीजी गैस के बैकलॉग को खत्म करे, गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करे एजेंसियां – मंत्री इरफान अंसारी

रांची. मंत्री इरफान अंसारी ने आज विभागीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें एलपीजी गैस की आपूर्ति, बैकलॉग और स्टॉक के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी। मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियो और गैस एजेंसियों के पदाधिकारियों को सात दिन के अंदर सभी बैकलॉग को निष्पादित करने का आदेश दिया है। मंत्री इरफान अंसारी ने एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। मंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में सड़क पर या कतार लगवाकर उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस ना दे, गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराये। उन्होंने ऐसे परिवारों को राहत देते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लोगो के घरो में विशेष अनुष्ठान या आयोजन हो रहे है उन्हें एक साथ अनुरोध के आधार पर तीन गैस सिलिंडर उपलब्ध कराये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button