CrimeJharkhandRanchi

उदित राज की संदिग्ध मौत: आक्रोशित लोगो ने निकाला मशाल जुलुस, सात दिन से न्याय के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर है उदित राज के परिजन

धरनास्थल पर मौजूद परिजनों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

रांची. कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत मामले में आज स्थानीय लोगो ने कोडरमा में मशाल जुलुस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। उदित राज के परिजन विगत सात दिनों से न्याय के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है, मगर अबतक पुलिस के द्वारा मामले में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे स्थानीय लोग और समाजसेवी संगठन आक्रोशित है।



अबतक एक की गिरफ्तारी, अनुसन्धान महज बनी लीपापोती

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है। मामले में अब तक केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि परिजनों और आंदोलनकारियों का कहना है कि यह जांच की दिशा भटकाने और मामले को दबाने का प्रयास जैसा है। उनका आरोप है कि पुलिस अब तक उदित राज की मौत की परिस्थितियों, स्कूल प्रबंधन की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच करने में विफल रही है। इसी नाराजगी के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।



धरनास्थल पर मौजूद परिजनों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं समाजसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले में ठोस प्रगति नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button