HeadlinesJharkhandRanchi

बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस की कीमतों के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार को दी चेतावनी – बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली, तो होगा जोरदार आंदोलन

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयोजक मुश्ताक आलम ने कहा कि एलपीजी के बढ़ी कीमतों का सीधा असर गरीबो की जेब में पड़ रहा है।

रांची. देश में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और बेलगाम होती महंगाई के खिलाफ आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के सभी जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय के समीप जेएमएम कार्यकर्ताओ ने धरना दिया। पार्टी नेताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।



धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयोजक मुश्ताक आलम ने कहा कि एलपीजी के बढ़ी कीमतों का सीधा असर गरीबो की जेब में पड़ रहा है। केंद्र सरकार गरीबो की थाली से निवाला छीनने का काम किया है। देश में गरीबो की स्थिति दयनीय हो गयी है।


पार्टी नेताओ ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी की यदि बढ़ी हुई कीमते वापस नहीं ली गयी और महंगाई पर लगाम नहीं लगाया गया, तो सड़क से लेकर बीजेपी कार्यालय तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पार्टी नेताओ ने कहा की जानबूझ कर देश के गरीबो, आदिवासियों, दलितों और कम आय वर्ग के लोगो के खिलाफ नीतियां बनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button