HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में 48 घंटे के सबसे बड़ा संपूर्ण वाटर शटडाउन की घोषणा, नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, अभी ही भर ले अपनी बाल्टियां और टंकी, जानिये पूरी खबर

Ranchi. रांची में 48 घंटे का सबसे बड़ा वाटर शटडाउन होने जा रहा है। इस वाटर शटडाउन से पहले जिला प्रशासन ने आम लोगो से पर्याप्त पानी का भंडार भर लेने की अपील की है। ये महा वाटर शटडाउन 30 मार्च की सुबह से 31 मार्च की रात तक जारी रहेगा। इस दौरान पानी के टैंकरों की किल्लत भी हो सकती है। दरअसल सिरमटोली और कांटाटोली फ्लाईओवर को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम होना है। पथ निर्माण विभाग के अनुरोध पर ये महा शटडाउन किया जा रहा है। 30 और 31 मार्च को रांची के बड़े हिस्से में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहने वाली है। प्रशासन ने सलाह दी है कि आम लोग अपनी जरुरत के हिसाब से पानी का पर्याप्त भंडारण पहले से ही कर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button