HeadlinesJharkhandRanchi

रांची के बड़े हिस्से में No Flying Zone घोषित, ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बलून उड़ाने पर पूरी तरह रोक, पकडे जाने पर कड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन का आदेश

रांची: 28 मार्च को भारत के माननीय उपराष्ट्रपति महोदय का राँची आगमन/प्रस्थान प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से लोकभवन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची द्वारा No Flying Zone घोषित किया गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, राँची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी की गयी है :-

दिनांक 28.03.2026 को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से लोकभवन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में NO FLY ZONE घोषित किया गया है तथा उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 28.03.2026 के प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे के लिए लागू रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button