HeadlinesJharkhandRanchi

रांची के वाईएमसीए छात्रावास में सैलाब, ग्राउंड फ्लोर में तेज बहाव के साथ घुसा नाले का पानी, कीचड से लबालब हुए दफ्तर, मीटिंग हॉल

तेज बारिश के कारण अचानक रात तीन बजे वाईएमसीए की बायीं ओर बह रहे नाले में उफान आने के कारण वाईएमसीए की सीमा से सटी दीवार ढह गयी, और नाले में बह रहे उफनते पानी का सैलाब परिसर में आ घुसा।

Ranchi. रांची के बहुबाजार स्थित वाईएमसीए बॉयज छात्रावास में आज सैलाब जैसी स्थिति देखने को मिली। तेज बारिश के कारण अचानक रात तीन बजे वाईएमसीए की बायीं ओर बह रहे नाले में उफान आने के कारण वाईएमसीए की सीमा से सटी दीवार ढह गयी, और नाले में बह रहे उफनते पानी का सैलाब परिसर में आ घुसा।

पानी का बहाव इतना तेज था कि इसने अपने सामने आने वाली हर चीज को पल भर में डुबा दिया। परिसर में खड़ी गाड़ियां कचड़े और मलबे के ढेर में दब गयी।

पानी दरवाजा तोड़ते हुए वाईएमसीए भवन के अंदर जा घुसी, जिससे ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह डूब गया। कार्यालयों में गंदा पानी भर गया, नाले का पानी अपने साथ कचड़ा और मलबा लेकर आया था, जो सभाकक्ष, पार्किंग, कॉमन एरिया में जमा हो गया। वाईएमसीए में रह रहे छात्रों ने ऊपरी तल्ले में जाकर अपनी जान बचाई।

आज दोपहर तक वाईएमसीए में पानी भरा रहा, धीरे धीरे पानी निकल गया है। मगर पीछे छोड़ गया है, कचड़ा, गन्दगी और मलबे का ढेर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button