
रांची. ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत में आज एलपीजी गैस के दाम बढ़ गए है। देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है। कीमत वृद्धि के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 912.50 रुपये का हो गया है जो पहले 852.50 रुपये था। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 930 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। रांची की बात करे तो घरेलु एलपीजी के दाम लगभग 972 रुपये हो गयी है। वहीं, जमशेदपुर में घरेलु गैस सिलिंडर के दाम बढ़कर 952.50 रुपये हो गया है।



