HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में बम की अफवाह से दहशत, धमकी भरा ईमेल आने के बाद बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Ranchi. राजधानी रांची में आज बम की अफवाह से कई घंटो तक दहशत का माहौल बना रहा। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद रांची के पिस्कामोद स्थित गलैक्सिया मॉल में स्थित पासपोर्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आने के बाद जिला प्रशासन और बम निरोधक दस्ता ने मॉल में जांच शुरू की, मगर अबतक मॉल से कोई संदिग्ध वास्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल जांच जारी है। अज्ञात अपराधियों के द्वारा ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मॉल के आसपास तैनात किया गया है। फिलहाल मॉल में किसी के भी प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button