48 नगर निकायों में जारी है मतदान, चाकुलिया में मतदाताओं का उत्साह चरम पर, बड़े शहरों में सुस्त पड़े वोटर, रांची में सबसे कम मतदान, देखिये अबतक के आंकड़ों का विश्लेषण और मतदान से जुडी तस्वीरें
प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आप भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँचें। मतदान की प्रक्रिया शाम 05:00 बजे तक जारी रहेगी।

रांची. झारखंड के 48 नगर निकायों में आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक राज्य में कुल औसत मतदान 37.44% दर्ज किया गया है।

राज्य के कुल 4307 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अब तक के आंकड़ों में चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक 50.10% मतदान हुआ है, जो राज्य में सबसे अधिक है।


राज्य के बड़े शहरों में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। रांची नगर निगम में 24.90% और धनबाद नगर निगम में 25.5% मतदान दर्ज किया गया है। बासुकीनाथ नगर पंचायत (48.29%) और सरायकेला नगर पंचायत (47.68%) में भी भारी मतदान देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM और उनकी धर्मपत्नी, गांडेय विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren ने रांची के वार्ड संख्या-26 (बूथ संख्या-07), संत कुलदीप हाई स्कूल पहुँचकर झारखण्ड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। pic.twitter.com/hULBOMhOaU
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 23, 2026

वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार रांची में मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है
प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आप भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँचें। मतदान की प्रक्रिया शाम 05:00 बजे तक जारी रहेगी।
#WATCH देवघर, झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर नगर निगम चुनाव में मतदान किया।
उन्होंने कहा, “भाजपा है तो हम है और भाजपा नहीं तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं है… बैलट में 750 वोट हैं… बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोग 1-2 घंटों से लाइन में खड़े हैं। चुनाव को लेकर उनका… pic.twitter.com/kRuSwg9FXH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2026



