HeadlinesJharkhandRanchi

दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, मेघगर्जन और तेज हवाओ के साथ शुरू हुई बारिश, जानिये कबतक जारी रहेगी बारिश

रांची. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। शाम 7 बजे से मेघगर्जन और तेज हवाओ के साथ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा चेतावनी के मुताबिक 24 फरवरी 2026 को राज्य के कई जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से संबंधित जिले के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार रांची, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़ और बोकारो सहित आसपास के इलाकों में गरज के साथ बिजली गिर सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में हलकी गिरावट हो सकती है। बारिश रुकते ही तापमान बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button