HeadlinesJharkhandRanchi

रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, विमान में सवार सात लोगो की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

रांची. चतरा से बड़ी खबर है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा प्राइवेट कंपनी रेड बर्ड का एयर एम्बुलेंस चतरा के सिमरिया के कसारी गांव के ख़ासियातु जंगल में क्रैश हो गया है। इस दु’खद हादसे में लातेहार के चंदवा निवासी संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), ध्रुव कुमार (परिजन), कप्तान सरबजीत सिंह, कप्तान विकास भगत, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल स्टाफ संजीव कुमार मिश्रा की मौत हो गयी। यह एयर एम्बुलेंस आज रात 7 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा था। खराब मौसम और घना जंगल होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में अड़चने आ रही है। विमान के क्रैश होने के पीछे बड़ा कारण ख़राब मौसम को भी माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button