HeadlinesJharkhandRanchi

मइयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओ को अब 20,000 रुपये भी देगी हेमंत सरकार, जानिये क्यों..

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिज़र्व बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह बातें कही।

रांची. राज्य की हेमंत सरकार ने मइयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओ के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आगामी बजट में मइयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने और अपना खुद का लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार मइयां बलवान योजना शुरू कर सकती है। इसके तहत मइयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओ को व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार 20,000 रुपये का कर्ज उपलब्ध कराएगी। राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिज़र्व बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह बातें कही। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा मानना है कि इस पहल से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आपको बता दे कि वर्तमान में राज्य में हेमंत सोरेन सरकार की मइयां सम्मान योजना के तहत लाखो लाभुक महिलाओ को 2500 रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से खाते में दिए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button