HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में थम जाएगी बुलडोजर की रफ्तार, अतिक्रमण अभियान पर लगेगा ब्रेक, जानिये पूरी खबर

रांची: रांची के 20 हजार से अधिक फुटपाथ दुकानदारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राजधानी रांची में आय दिन गरजते बुलडोजर की रफ्तार थम गयी है. नगर निकाय चुनाव का ऐलान होते ही राज्य के 48 नगर निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है. इस दौरान रांची नगर निगम समेत अन्य नगर निकायों द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण अभियान भी रोक दिया गया है. रांची लाइव से बातचीत के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के अवर सचिव अशोक चौधरी ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही राज्य के नगर निकायों में चल रहे अतिक्रमण अभियान पर भी रोक लग गयी है. आपको बता दें कि बीते कई महीनों से रांची समेत अन्य नगर निकायों में निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान के तहत फुटपाथ दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही थी. मंगलवार को राज्य में 48 नगर निकायों में चुनाव के ऐलान के साथ ही निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान रोक दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button