HeadlinesJharkhandRanchi

दावोस में व्हाइट बैज का सम्मान हासिल करने वाले भारत के पहले आदिवासी निर्वाचित नेता बने सीएम हेमंत सोरेन

रांची/दावोस: दावोस में व्हाइट बैज का सम्मान हासिल करने वाले भारत के पहले आदिवासी निर्वाचित नेता बने सीएम हेमंत सोरेन। यह सम्मान वैश्विक मंच पर झारखंड की बढ़ती पहचान को दर्शाता है तथा समावेशी, सतत और भविष्य-दृष्टि से प्रेरित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। झारखंड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए तथा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले स्थापित सम्मान के अनुरूप विश्व आर्थिक मंच के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। आपको बता दें कि व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से उन्हें WEF कांग्रेस सेंटर एवं सभी विशेष WEF कार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है। यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button