HeadlinesJharkhandRanchi

चिप्स का पैकेट फटने से बाहर आ गयी आठ साल के बच्चे की आंख, जानिये कहां और कैसे हुए हादसा, क्या बरते सावधानी..

रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने चिप्स पैकेट के फटने की असल वजह बताते हुए कहा कि पैकेट में भरी हवा या गैस अचानक गर्म हो कर फैलती है।

आठ साल का बच्चा चिप्स का पैकेट लेकर किचन गया, और वहां पहुँचते ही पैकेट में जोरदार धमाका हुआ, जिससे बच्चे की एक आंख बाहर आ गयी। ये चौंका देने वाला मामला ओडिशा के बलांगीर के टिटलागढ़ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ लब हरपाल का बेटा ट्यूशन से लौटते समय बाजार से चिप्स का पैकेट लेकर आया था। मां किचन में खाना बना रही थी, मां भानुमति हरपाल ने गैस चलाया और कुछ देर के लिए पानी लाने बाहर चली गई। इसी दौरान बच्चा चिप्स का पैकेट लेकर गैस चूल्हे के पास चला गया, अचानक उसके हाथ से पैकेट छूट गया और गैस के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ फट गया। पैकेट के फटने की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बच्चे की आंख की पुतली बाहर आ गई और आंख पूरी तरह नष्ट हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मां दौड़कर किचन पहुंची, मगर तबतक बच्चा लहूलुहान हो चुका था। आनन् फानन में परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे के जांच की और कहा कि अब वह अपनी आंखो से कभी देख नहीं पायेगा। व्याकुल परिजनों ने चिप्स निर्माता कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने चिप्स पैकेट के फटने की असल वजह बताते हुए कहा कि पैकेट में भरी हवा या गैस अचानक गर्म हो कर फैलती है। अगर वह आग या तेज गर्मी के पास पहुंच जाए तो पैकेट फट सकता है। यह कोई बम जैसा विस्फोट नहीं, बल्कि एक प्रेशर बर्स्ट है, जो गंभीर चोटों का कारण बन सकता है। ऐसे में किचन में आग के पास बच्चों को अकेले न छोड़ें। पैक्ड चीज़ों को आग के पास न ले जाएं। चिप्स, कुरकुरे जैसे पैकेट हवा से भरे होते हैं। आग के करीब इन्हें रखना खतरनाक साबित हो सकता है। रसोई में आग, गैस चूल्हा या गर्म सतह के पास किसी भी पैकेट को न रखें। छोटे बच्चों को आग के पास जाने से रोकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button