HeadlinesJharkhandRanchi

रहे सतर्क: झारखंड के इन जिलों में कल से चलेगी जबरदस्त शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची. झारखंड में ठंड का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल से राज्य में भीषण ठंड का दौर शुरू हो सकता है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बुधवार (14 जनवरी) को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। जारी चेतावनी में बताया गया है कि प्रदेश की राजधानी रांची के अलावा रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा, हज़ारीबाग और बोकारो में कल लोगो को भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह-शाम घना कोहरा और ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को अत्यावश्यक होने पर ही बाहर निकलने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button