HeadlinesCrimeJharkhandRanchi

लापरवाही: अंश और अंशिका का अबतक कोई सुराग नहीं, अब चार माह का बच्चा लापता, बाजार से दिनदहाड़े अगवा कर ले गयी अज्ञात महिला, खरीददारी में व्यस्त थी मां

अभिभावक अब भी अपने बच्चो को लेकर लापरवाह दिख रहे है।

Ranchi. रांची के धुर्वा इलाके से लापता अंश और अंशिका का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। झारखंड पुलिस दोनों मासूमो की तलाश में छापेमारी कर रही है, मगर दोनों बच्चो का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर, अभिभावक अब भी अपने बच्चो को लेकर लापरवाह दिख रहे है। मामला पूर्वी सिंघभूम से सामने आया है, जहां कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम साप्ताहिक बाजार से चार माह का बच्चा लापता हो गया है। डुमरिया प्रखंड के रांगामटिया केंदुआ गाँव निवासी सोपन सरदार की पत्नी प्रतिमा सरदार मकर संक्रांति की खरीददारी को लेकर ढेगाम साप्ताहिक बाजार आयी थी। प्रतिमा अपने बच्चे और बेटी के साथ बाजार आयी थी। बच्चे को बेटी के गोद में छोड़कर प्रतिमा खरीददारी करने में लग गयी। इसी बीच एक अज्ञात महिला आयी और प्रतिमा की बेटी को 20 रूपये देकर खाने का सामान लाने के लिए कहा। और चार वर्षीय बच्चे को अपने गोद में ले लिया। बच्ची पैसा लेकर खाना लाने चली गयी, लौटी तो महिला और बच्चा वहां मौजूद नहीं थे। बच्ची ने इसकी जानकारी माँ को दी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे और अज्ञात महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी बच्चे को खोजने की लगातार कोशिश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेबस माता पिता ने अपने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना कोवाली थाना पुलिस को दी। मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button