
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज आर्च बिशप हाउस, रांची में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया।

इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री और आर्च बिशप ने एक- दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। खुशी के इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण मौजूद थे।



