HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में फिर चढ़ेगा हॉकी का खुमार, 28 दिसंबर से 16 जनवरी तक खेले जायेंगे मुकाबले, देखिये पूरा शेड्यूल

रांची: हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025–26 को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इन दिनों युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. स्टेडियम में रंग-रोगन, दर्शक दीर्घा की मरम्मत, मैदान की फिनिशिंग और तकनीकी व्यवस्था को तेजी से पूरा किया जा रहा है.

इस बड़े आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी रांची के खेलप्रेमियों के लिए खास आकर्षण होंगी. महिला हॉकी इंडिया लीग के सभी मुकाबले रांची में ही खेले जाएंगे, जिससे शहर में हॉकी का उत्साह चरम पर है.

स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान:

आयोजकों द्वारा स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. प्रवेश द्वार, दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों के मूवमेंट एरिया में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है, जिससे बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है.

रांची का मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम.

टीमों का आगमन और अभ्यास सत्र शुरू:

रांची रॉयल्स की महिला टीम जल्द ही रांची पहुंचेगी. टीम का नियमित अभ्यास शिविर 17 दिसंबर से शुरू हो जाएगा. महिला टीम में झारखंड की चार स्टार खिलाड़ी संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगी और दीपिका सोरेन शामिल हैं, जो अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों का दल 20 और 21 दिसंबर को रांची पहुंचेगा. जिसके बाद टीम संयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा. खास बात यह है कि झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्टार सलीमा टेटे इस सत्र में रांची रॉयल्स के खिलाफ खेलती नजर आएंगी. वहीं निक्की प्रधान वर्तमान में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब का हिस्सा हैं.

पुरुष टीम 25 दिसंबर को पहुंचेगी रांची:

पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मुकाबलों को लेकर भी तैयारियां तेज हैं. रांची रॉयल्स (पुरुष) की टीम 25 दिसंबर को रांची पहुंचेगी. पुरुष वर्ग के कुल नौ मुकाबले रांची में खेले जाएंगे, जिससे शहर में लंबे समय तक हॉकी का रोमांच बना रहेगा.

खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल बुक:

टीमों और अधिकारियों के ठहरने की पूरी व्यवस्था पहले ही कर ली गई है. रांची रॉयल्स की महिला और पुरुष दोनों टीमों को होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया जाएगा. इसके अलावा होटल पार्क प्राइम और होटल लीलैक में भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कमरे बुक किए गए हैं.

रांची का मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम.

महिला एचआईएल 28 दिसंबर से:

महिला हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक खेले जाएंगे. सभी मुकाबले रांची में ही आयोजित की जाएगी. इसे लेकर स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले जनवरी माह में होंगे, जिनमें रांची में कई अहम मैच खेले जाएंगे.

रांची में होने वाले महिला हॉकी इंडिया लीग मैचों का शेड्यूल:

  • 28 दिसंबर (रविवार): रांची रॉयल्स बनाम एसजी पाइपर्स – रात 7:30 बजे.
  • 29 दिसंबर (सोमवार): सूरमा हॉकी क्लब बनाम राढ़ बंगाल टाइगर्स – रात 7:30 बजे.
  • 30 दिसंबर (मंगलवार): रांची रॉयल्स बनाम राढ़ बंगाल टाइगर्स – रात 7:30 बजे.
  • 31 दिसंबर (बुधवार): एसजी पाइपर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब – रात 7:30 बजे.
  • 1 जनवरी (गुरुवार): एसजी पाइपर्स बनाम राढ़ बंगाल टाइगर्स – रात 7:30 बजे.
  • 2 जनवरी (शुक्रवार): रांची रॉयल्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब – रात 7:30 बजे.
  • 3 जनवरी (शनिवार): सूरमा हॉकी क्लब बनाम एसजी पाइपर्स – शाम 5:30 बजे.
  • 4 जनवरी (रविवार): राढ़ बंगाल टाइगर्स बनाम रांची रॉयल्स – शाम 4:00 बजे.
  • 5 जनवरी (सोमवार): सूरमा हॉकी क्लब बनाम रांची रॉयल्स – शाम 6:00 बजे.
  • 6 जनवरी (मंगलवार): एसजी पाइपर्स बनाम राढ़ बंगाल टाइगर्स – शाम 6:00 बजे.
  • 7 जनवरी (बुधवार): राढ़ बंगाल टाइगर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब – शाम 4:00 बजे.
  • 8 जनवरी (गुरुवार): एसजी पाइपर्स बनाम रांची रॉयल्स – शाम 6:00 बजे.
  • 10 जनवरी (शनिवार): फाइनल मुकाबला – रात 8:15 बजे.

रांची में होने वाले पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मैच:

  • 11 जनवरी (रविवार): एचआईएल गवर्निंग काउंसिल बनाम कलिंगा लांसर्स – शाम 6:15 बजे.
  • 11 जनवरी (रविवार): रांची रॉयल्स बनाम राढ़ बंगाल टाइगर्स – रात 8:15 बजे.
  • 12 जनवरी (सोमवार): एसजी पाइपर्स बनाम हैदराबाद टूफान्स – शाम 6:15 बजे.
  • 12 जनवरी (सोमवार): एचआईएल गवर्निंग काउंसिल बनाम तमिलनाडु ड्रैगन्स – रात 8:15 बजे.
  • 13 जनवरी (मंगलवार): राढ़ बंगाल टाइगर्स बनाम तमिलनाडु ड्रैगन्स – रात 8:15 बजे.
  • 14 जनवरी (बुधवार): हैदराबाद टूफान्स बनाम कलिंगा लांसर्स – शाम 6:15 बजे.
  • 14 जनवरी (बुधवार): रांची रॉयल्स बनाम एसजी पाइपर्स –रात 8:15 बजे.
  • 15 जनवरी (गुरुवार): सूरमा हॉकी क्लब बनाम एचआईएल गवर्निंग काउंसिल –रात 8:15 बजे.
  • 16 जनवरी (शुक्रवार): रांची रॉयल्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब – रात 8:15 बजे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button