
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सेवा विमान से दिल्ली गए। वह 16 दिसंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र के रिसेप्शन समारोह में शामिल होंगे। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची वापस लौटने की संभावना है। बताते चलें कि बीते 10 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के बेटे की शादी हुई थी। इस रिसेप्शन में देश भर के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।



