
रांची. झारखंड सरकार 15 दिसंबर से किसानो से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस बार किसानो से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया गया है। जिससे किसानो को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। सरकार ने किसानो से प्रति क्विंटल धान खरीद के लिए 2,450 रुपये निर्धारित किया है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी (Minimum Support Price), जो सामान्य धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल है, के अलावा राज्य सरकार की ओर से 81 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस शामिल है।

किसानो को भुगतान भी एकमुश्त और त्वरित कर दिया जाएगा। भुगतान अधिकतम 48 घंटे के भीतर सीधे किसानों के खाते में कर दिया जाएगा। विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीद की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है। धान खरीद का कार्य कम्प्यूटरीकृत प्रणाली (ई-उपार्जन पोर्टल) के तहत किया जाएगा। किसानो को धान अधिप्राप्ति केंद्रों में अपनी धान बेचने के लिए इसी पोर्टल के माध्यम से पहले निबंधन कराना होगा। निबंधन के बाद किसानो को स्लॉट दिया जाएगा। निर्धारित स्लॉट में किसान धान अधिप्राप्ति केंद्रों में अपनी धान विक्रय कर सकेंगे। भुगतान में तेज़ी लाने के लिए पुराने 4G 2G POS (पॉश) मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। धान अधिप्राप्ति के लिए राज्य भर में 774 से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाये गए है। राज्य सरकार झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना के तहत किसानों को बेहतर मूल्य और त्वरित भुगतान सुनिश्चित करना चाहती है।



