
Ranchi. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का प्रचार आज थम गया। प्रचार के अंतिम दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन के नेताओ ने घाटशिला में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन के साथ रोड शो किया तो वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने दिवंगत रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमणि सोरेन के साथ रोड शो कर जनता का आशीर्वाद मांगा।
जय घाटशिला
जय झारखण्डआक् सार दो ओकोया
आ़बुवा आ़बुवा 🏹🏹 pic.twitter.com/zbmCvvsST2— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 9, 2025
सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के रोड शो में भारी भीड़ जुटी। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक बाबूलाल मरांडी बिहार के कटोरिया विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी के लिए प्रचार करते दिखे। घाटशिला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जनता से संवाद कर लिया है, अब जनता की बारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव निष्पक्षता के साथ हो, यहीं उम्मीद है।



