
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व की शुभकानाएं और बधाई दी है। सीएम ने वीडियो सन्देश जारी करते हुए कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। धनतेरस फिर दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व भी आने वाला है। त्योहारों के इस उमंग को कई गुना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मइयां सम्मान योजना की राशि भी सभी मइयां को भेजी जा रही है। यह त्योहार आप सभी अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी मनायें, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं। जोहार..
त्योहारों का मौसम शुरू हुआ है। आज धनतेरस है, फिर दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व भी आने वाला है।
त्योहारों के इस उमंग को कई गुना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मइयां सम्मान योजना की राशि भी सभी मइयां को भेजी जा रही है।
यह… pic.twitter.com/UCoKIBpDNx— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 18, 2025



