
रांची. बॉलीवुड की ‘अनारकली’ मलाइका अरोड़ा रांची आने वाली है। मलाइका अरोड़ा कांके रोड स्थित कल्याण जेवेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने रांची आएंगी। आयोजकों ने मलाइका अरोड़ा के आने की पुष्टि कर दी है और एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें मलाइका अरोड़ा की दस सेकंड की बाइट भी है। मलाइका अरोड़ा 9 अक्टूबर को रांची के कांके रोड में नवनिर्मित कल्याण जेवेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे अपने फैंस से भी मिलेंगी।



