HeadlinesJharkhandRanchi

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, आईएएस अजय कुमार सिंह को भी मिली नयी जिम्मेदारी

रांची. मुख्य सचिव अलका तिवारी आज सेवानिवृत्त हो गयी। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी गयी। अविनाश कुमार मुख्य सचिव के साथ ही मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नयी दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ विभाग के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह अब विकास आयुक्त, झारखंड के पद पर भी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button