HeadlinesJharkhandRanchi

कल से चार दिन झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर एरिया की वजह से होगी झमाझम बारिश

रांची: झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 15 से 18 सितंबर 2025 तक राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

जिलावार अलर्ट, कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना:

मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और धनबाद जिलों में भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है।

16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज प्रभावित हो सकते हैं।

वहीं, 17 सितंबर को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी वर्षा की संभावना है।

रांची में 19 सितंबर तक बादल और बारिश के आसार:

राजधानी रांची में भी मौसम विभाग ने 19 सितंबर 2025 तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विश्वकर्मा पूजा के दिन रांची में भी वज्रपात और बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बीते 24 घंटों में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दुर्गा पूजा पर भी बारिश की आशंका:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार दुर्गा पूजा के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा कोडरमा के चंदवारा में 71.5 मिमी दर्ज की गई। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वज्रपात और भारी बारिश से जान-माल के नुकसान की आशंका को देखते हुए सतर्कता जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button