रांची के नगड़ी में जमकर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, जवाब में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चम्पई सोरेन हाउस अरेस्ट
पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। भारी हंगामे के बावजूद रिम्स 2 के निर्माण स्थल तक पुलिस ने किसी भी आंदोलनकारी को पहुंचे नहीं दिया।

Ranchi. रांची के नगड़ी में आज भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के आह्वान पर ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन किया जाना था, मगर पुलिस की मुस्तैदी ने आंदोलन करने वालो की मंशा विफल कर दी। आज सुबह ही चम्पाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने नगड़ी जाने वाले रास्तो में बैरिकेडिंग की और पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू की। बावजूद इसके कुछ आंदोलनकारी खेतो के रास्ते निर्माण स्थल तक पहुंचे, जिन्हे रोकने गयी पुलिस टीम से आंदोलनकारियों की झड़प हो गयी। आंदोलनकारियों की तुलना में कम पुलिस बलों के पहुँचने के कारण शुरू में आंदोलनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर उन्हें खेतो से खदेड़ दिया। मगर पर्याप्त पुलिस बल के आने के बाद आंदोलनकारियों को वहां से भागना पड़ा।
पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। भारी हंगामे के बावजूद रिम्स 2 के निर्माण स्थल तक पुलिस ने किसी भी आंदोलनकारी को पहुंचे नहीं दिया।
बधाई ! नगड़ी का किसान आंदोलन सफल रहा।
प्रशासन के दमनात्मक रवैये और आंसू गैस के गोलों के बीच खेतों में उतरे हजारों किसान, माताएं एवं बहनें।
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 24, 2025

आंदोलन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आज सुबह सात बजे ही पुलिस ने मुझसे आकर कहा कि आपको आज कहीं नहीं जाना है। पुलिस हर जगह हमारे लोगो को रोक रही है। हज़ारो की संख्या में वाहन रांची आ रहे थे, सबको रोका गया। नगड़ी में हमारे लोगो को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। – चम्पाई सोरेन
आंदोलन स्थल पहुंचे देवेन्द्रनाथ महतो

नगड़ी में आंदोलन करने पहुंचे JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो को भी पुलिस ने रोक दिया। देवेन्द्रनाथ हल बैल के साथ नगड़ी में निर्माण स्थल पर हल जोतने पहुंचे थे। देवेन्द्रनाथ ने कहा कि नगड़ी व आसपास के गांवों में RIMS-2 के लिए चिन्हित जमीन पर रैयतों को खेती करने से सरकार द्वारा जबरन रोका जा रहा है।



