HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में बुर्का पहनकर जन्माष्टमी की भीड़ के बीच पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में एक युवक बुर्का पहनकर घूमता पकड़ा गया. घटना रविवार रात की है. आयोजन में शामिल महिलाओं को जब बुर्का पहनकर घुमते युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी, तो महिलाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बुर्का पहनकर घूमने की बात स्वीकार की है. युवक की पहचान किशोरगंज निवासी प्रमोद कुमार सोनी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि युवक बुके में भीड़ के बीच पहुंचकर घूम रहा था. वहां मौजूद महिलाओं को जब उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी, तो महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी. बड़ा सवाल है कि क्या युवक बुर्के की आड़ में भीड़ के बीच पहुंचकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button